Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन और अन्य दोषियों के लिए मांगी फांसी, कहा- कसाई बन गए थे

साथ ही पुलिस ने दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए इस हत्याकांड को घिनौना और बेहद बेरहम था

27 Jul 2026

दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन और अन्य दोषियों के लिए मांगी फांसी, कहा- कसाई बन गए थे

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और उनके सह-दोषियों के लिए अदालत में फांसी की सजा की मांग की है. पुलिस ने सुनवाई के दौरान दलील दी कि अपराधियों ने बेहद क्रूर और जघन्य तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है जो इन लोगों की सोची-समझी साजिश थी.
अंकित शर्मा के शरीर पर हमलावरों ने 51 गंभीर चोटों के निशान मिले थे. कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस ने अदालत से कहा कि इस तरह के बर्बर और अक्षम्य अपराध के लिए सभी दोषियों को केवल मौत की सजा के हकदार हैं.
दिल्ली पुलिस ने सजा पर बहस करते हुए कोर्ट में कहा कि वारदात के वक्त आरोपी कसाई  बन चुके थे. पुलिस ने इस हत्या को 'ठंडे दिमाग से की गई हत्या' (कोल्ड-ब्लडेड किलिंग) बताया और कहा कि अपराध करते समय आरोपी कसाई और जानवर बन गए थे. साथ ही पुलिस ने दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए इस हत्याकांड को घिनौना और बेहद बेरहम था.

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि अंकित शर्मा की मौत के बाद भी उन पर हमले होते रहे. जब उनका शव मिला तो उन्होंने सिर्फ अंडरवियर पहना हुआ था. पुलिस ने तर्क दिया कि अपराध इतना बर्बर था कि इसे माफ नहीं किया जा सकता और दोषी मौत की सज़ा के हकदार हैं.
अदालत में पुलिस ने अंकित शर्मा पर की गई अत्यधिक बर्बरता का ब्योरा दिया. दिल्ली पुलिस ने अदालत को ये भी बताया कि अंकित शर्मा को बहुत ज्यादा यातना दी गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के हवाले से पुलिस ने बताया कि उनके शरीर पर 51 चोट के निशान मिले थे, जिनमें से 7 चोट के निशान ऐसे थे जो मौत का कारण बनने के लिए काफी थीं.

इसके अलावा 16 चोट के निशान ऐसे थे जो धारदार हथियार द्वारा किए गए थे. अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि ऐसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल अपराध की नृशंसता और बेरहमी को दिखाता है.

आपको बता दें कि 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा की हत्या मामले में अदालत ने 13 जुलाई को ताहिर हुसैन और चार अन्य लोगों को हत्या का दोषी ठहराया था. अपने फैसले में अदालत ने कहा कि हुसैन हथियारों से लैस उस भीड़ का हिस्सा था जो हिंदुओं के प्रति नफरत की भावना के साथ दंगा, आगजनी और लूटपाट करने के लिए इकट्ठा हुई थी और जिसने बर्बर और लगातार हमले में शर्मा की हत्या कर दी थी.

हुसैन को IPC की धाराओं 302, 365 (किसी व्यक्ति को सीक्रेट रूप से और गलत तरीके से कैद करने के इरादे से अपहरण या अगवा करना), 147 (दंगा करना), 148 (घातक हथियार से लैस होकर दंगा करना), 153A (दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 188 के तहत दोषी ठहराया गया था, साथ ही धारा 149 (गैर-कानूनी भीड़) भी लागू की गई थी.

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुलिस ने ताहिर हुसैन और अन्य दोषियों के लिए मांगी फांसी
साथ ही पुलिस ने दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए इस हत्याकांड को घिनौना और बेहद बेरहम था





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News